![]()
कोटपूतली। जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम ने शुक्रवार 22 सितंबर को जिले का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भाबरू में ग्रामीण सेवा शिविर और प्रागपुरा में शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य सरकार की मंशा
आयुक्त पूनम ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रगति और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ये शिविर आमजन की उम्मीदों को पूरा करने का माध्यम हैं। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभांवित करना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और प्राथमिकता से उसका निपटारा किया जाए। इन शिविरों से आमजन को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
आयुक्त ने पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि आमजन का विश्वास मजबूत हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
आयुक्त ने शिविरों में संधारित रजिस्टरों और दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को लंबित नामांतरण, रास्ते से संबंधित प्रकरण, सहमति विभाजन, गिरदावरी और अन्य राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन सत्यापन शत-प्रतिशत पूरा करने, खाद्य सुरक्षा विभाग को एनएफएसए के तहत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, आयुर्वेद विभाग को आयुर्वेद के लाभों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा कृषि अधिकारियों को हाइब्रिड बीजों के लाभों की जानकारी किसानों को देने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने अधिकारियों को शिविरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर भाबरू में एसडीएम अमिता मान, प्रागपुरा में एसडीएम कपिल उपाध्याय, ईओ फतेह सिंह मीणा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments