![]()
जिले की गढ़ेपान पंचायत की सरपंच (अब प्रशासक) रेखा गोचर को 15 अगस्त को दिल्ली में हुए समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। गढ़ेपान प्रदेश की उन तीन पंचायतों में है, जो सम्मान के लिए चयनित हुई। शेष दो पंचायत भरतपुर जिले की रारह, जोधपु
पहला गांव, जहां युवाओं को पढ़ाई के साथ नौकरी
गांव में एक कंपनी के सहयोग से स्किल सेंटर शुरू हुआ, यहां युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व नौकरी दिलवाई जाती है। गांव के 100 से ज्यादा युवाओं को इसके मार्फत नौकरियां मिल चुकी हैं।
पूरे गांव में ड्रेनेज सिस्टम, हर घर में शौचालय
मैं ज्यादा शिक्षित नहीं हूं। लिख-पढ़ लेती हूं। लेकिन, गांव के लिए कुछ करना चाहती थी। 22 जनवरी 2019 को गढ़ेपान की सरपंच बनी। सबसे पहले यहां के ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया। शहरी निकायों की तरह घर-घर से कचरा उठवाने की शुरुआत की।
गांव में रिसोर्स रिकवर सेंटर (आरआरसी) बनवाया। यहां कचरा रिसाइकिल होने लगा। कुछ लोगों को काम मिला तो पंचायत की आमद भी होने लगी। 50 लाख रुपए लागत से प्रवेश द्वार और एक करोड़ से श्मशान घाट बनवाया। सुविधाओं युक्त खेल मैदान, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी और अस्पताल भवन है। सीएसआर फंड से भी काम करवाए। कार्यकाल में करीब 30 करोड़ रुपए के काम करवाए। इस गांव में अब कच्चा मकान नहीं है और हर घर में शौचालय है। जिले की यह पहली ओडीएफ पंचायत घोषित हुई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments