![]()
राजस्थान ईडी पहली बार विदेश में संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। ईडी ने ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़ा केस रजिस्टर किया है और इसी मामले में एक्शन लेगी। ये कार्रवाई नीरव मोदी केस जैसी ही हाेगी। दरअसल, ऑनलाइन बेटिंग एप के केस में चित्तौड़गढ़ के एक हिस्ट
ईडी सूत्रों का कहना है कि इस केस में सबसे पहले परिजनों और रिश्तेदारों के दस-दस साल के आयकर रिटर्न की फॉरेंसिक ऑडिट व फ्रॉड डिटेक्शन रिपोर्ट तैयार करवाई है। ईडी ने अभी तक की प्रारंभिक जांच में पाया है कि 50 करोड़ रुपए की गलत तरीके आय की गई है। इस पैसे से कारों और प्रॉपर्टी खरीद गई है। इस केस में तीन बैंक खाते डिटेन किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक सट्टे की राशि से लेकर प्रॉपर्टी और महंगी कारों का लेन-देन हुआ है। अब इसी आधार पर जांच काे आगे बढ़ाया जा रहा है।
रिश्तेदारों के नाम 27 चल अचल संपत्तियां खरीदी गईं सूत्रों के अनुसार ये परिवार दुबई से ऑनलाइन जुआ-सट्टा के लिए एप के जरिए डोमेन बनाकर लोगों को लालच देता था। आरोपी ने स्वयं, पत्नी नीतू ईनाणी, भाई रामलाल और नरेश के नाम 50 करोड़ की संपत्तियां खरीदीं। दुबई में बालमुकुंद साथियों के साथ गेमिंग का कॉल सेंटर चला रहा है। आरोपित का भाई नरेश कपासन में काम देखता है। दुबई के बुर्ज खलीफा के पास ईनाणी होलीडे के नाम से कई फ्लैट हैं। दुबई के लीव बैंक व मसरक बैंक में भी आरोपित के खाते हैं।
कार्रवाई में 3 माह लगेंगे
सूत्रों का कहना है कि ईडी सबसे पहले एंबेसी के माध्यम से दुबई में रिक्वेस्ट डालेगी। इसे एलएस्ड इंफोरमेशन कहते हैं। इसके जरिए कंफर्म किया जाएगा कि सभी की लोकेशन कितनी सही है? इसके बाद नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) की धारा-107 का हवाला देते हुए न्यायालय से अनुमति मिलते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। चूंकि राजस्थान की ये पहली कार्रवाई है। इस एक्शन एक्सपर्ट का कहना है कि इस पूरी कार्रवाई में तीन महीने से अधिक का समय लगेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments