![]()
एक दिन पहले तक गांव के 7 जने भूख हड़ताल पर थे। जिनमें एक मृतक सुरेश के पिता भी भूख हड़ताल पर रहे।
अलवर के लक्ष्मणगढ़ के बिचगांवा में गुरुवार सुबह ग्रामीणों की भूख हड़ताल खत्म हो गई। जो दो कांवड़ियों की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद सरकार की ओर से कम मुआवजा दिए जाने का विरोध कर रहे थे। अब अचानक भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने हड़ताल खत्म कर द
23 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे कांवड़िए परिवार व ग्रामीणों के साथ डीजे के साथ नाचते गाते शिवजी के मंदिर की तरफ जा रहे थे। लेकिन अचानक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के सामने रोड के ऊपर से जा रही बिजली के करंट से पिकअप छू गई। जिससे आए करंट से दो कांवड़ियों की मौके पर मौत होगई। वहीं 30 से अधिक कांवड़िए और ग्रामीणा घायल हुए हैं।
इन मृतकों को सरकार ने बिजली विभाग से 5 लाख रुपए और आयुष्मान योजना से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। लेकिन ग्रामीणों ने उसी दिन विरोध जताया। मृतकों का अंतिम संस्कार करने के अगले दिन गांव के लोग बस स्टैंड पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। करीब 5 दिन तक भूख हड़ताल पर रहे। अब अचानक रात को अधिकारी ग्रामीणों से मिले। उसके बाद गुरुवार सुबह अचानक भूख हड़ताल खत्म कर दी। लेकिन यह घोषणा नहीं की गई कि किन शर्तों पर भूख हड़ताल खत्म की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला के पास गए हैं।
अलवर में करंट लगने से 2 कांवड़ियों की मौत, VIDEO: कांवड़ यात्रियों को ले जा रहा डीजे ट्रक 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, 30 से ज़्यादा झुलसे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments