जयपुर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान जेईसीआरसी कॉलेज ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है।
जयपुर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान जेईसीआरसी कॉलेज ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (NBA) ने कॉलेज की सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं को मान्यता प्रदान की है। यह मान्यता संस्थान की
NBA देशभर के तकनीकी संस्थानों में पढ़ाई जा रही इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर परख कर मान्यता देती है। यह प्रक्रिया अत्यंत गंभीर और तकनीकी मूल्यांकन पर आधारित होती है, जिसमें शिक्षण स्तर, लैब संसाधन, फैकल्टी की दक्षता, छात्र प्रदर्शन और प्लेसमेंट आदि का मूल्यांकन किया जाता है।

नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (NBA) ने कॉलेज की सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं को मान्यता प्रदान की है।
NBA की मान्यता मिलने के बाद संबंधित कोर्स के विद्यार्थी केंद्र और राज्य सरकार की स्कॉलरशिप योजनाओं में पात्र बन पाएगे। इसके अलावा विदेशी विश्वविद्यालयों में पीजी एडमिशन के लिए उन्हें वरीयता मिलनी शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र में लगभग 1700 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया, जो अब तक के सर्वोच्च रिकॉर्ड में से एक है। कॉलेज के सिविल ब्रांच के एचओडी के.के. सैनी और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के एचओडी प्रेरक भारद्वाज ने सभी फैकल्टी और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, रिसर्च पर आधारित शिक्षा और छात्रों के समर्पण से संभव हो पाई है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र में लगभग 1700 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया।
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. विनय चांदना ने इस मौके पर कहा कि यह उपलब्धि गर्व की बात है, लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। हमें छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहना होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments