☜ Click Here to Star Rating


टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ की टीम जयपुर पहुंची।

राजस्थान की परंपराओं और नारी शक्ति को सलाम करने का मैसेज देने वाले टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ की टीम जयपुर पहुंची। शो के मुख्य कलाकार गौरी शेलगांवकर, आकाश जग्गा और मोनिका खन्ना ने न सिर्फ शहर की संस्कृति को करीब से महसूस किया, बल्कि

.

यह शो राजस्थान के एक छोटे से गांव की जिंदादिल लड़की घेवर की कहानी पर आधारित है, जो जीवन की चुनौतियों और परंपराओं के बीच अपने रिश्तों और आत्मसम्मान के लिए लड़ती है।

कलाकारों ने न सिर्फ शहर की संस्कृति को करीब से महसूस किया, बल्कि वास्तविक जीवन की बींदणियों से मिलकर उनके संघर्ष और हिम्मत की कहानियों को भी जाना।

कलाकारों ने न सिर्फ शहर की संस्कृति को करीब से महसूस किया, बल्कि वास्तविक जीवन की बींदणियों से मिलकर उनके संघर्ष और हिम्मत की कहानियों को भी जाना।

घेवर का किरदार निभा रहीं गौरी शेलगांवकर ने कहा कि यह मेरी पहली राजस्थान यात्रा है और जयपुर की संस्कृति को नजदीक से देखना अद्भुत अनुभव रहा। असली बींदणियों से मिलकर उनके जीवन को महसूस किया, जिससे मेरे अभिनय में और सच्चाई आ गई।

कुंदन की भूमिका में नजर आने वाले जयपुर के आकाश जग्गा ने इसे घर वापसी जैसा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस बार मैं अपने सह-कलाकारों को असली जयपुर दिखाने का होस्ट बना। यहां की गलियों से लेकर राजस्थानी थाली तक, हर लम्हा खास था।

जयपुर यात्रा के दौरान टीम ने स्थानीय खानपान का आनंद लिया, शहर के रंगों को महसूस किया।

जयपुर यात्रा के दौरान टीम ने स्थानीय खानपान का आनंद लिया, शहर के रंगों को महसूस किया।

रमकुड़ी का किरदार निभा रही मोनिका खन्ना ने भी अपनी खुशी जताई, उन्होंने कहा कि पहले भी जयपुर आई हूं, लेकिन इस बार आकाश ने हमें राजस्थान का ऐसा पहलू दिखाया, जो शायद हम खुद से नहीं देख पाते। यहां की संस्कृति ने मेरे किरदार को और गहराई दी। जयपुर यात्रा के दौरान टीम ने स्थानीय खानपान का आनंद लिया, शहर के रंगों को महसूस किया और राजस्थान की लोक संस्कृति से प्रेरणा लेते हुए अपने किरदारों में और संवेदनशीलता जोड़ने का संकल्प लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading