![]()
कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बूंदी में भारतीय रेलवे द्वारा निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण में आ रही कठिनाइयों के निवारण और मुआवजा भुगतान के संबंध में बुधवार को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी मध्य रेलवे कोटा मंडल के दिल्ली-मुंबई मार्ग पर लेवल क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में बूंदी जिले में 11 आरओबी प्रस्तावित हैं। किसी भी बुनियादी ढांचा परियोजना की प्रगति के लिए भूमि अधिग्रहण पहली और सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि है।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस परियोजना में अधिगृहीत की जाने वाली भूमियों का कैचमेंट पूर्व में पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि कैचमेंट रिकॉर्ड और राजस्व रिकॉर्ड के मिलान के लिए गठित समिति द्वारा मौका स्थिति पर कराए गए सर्वे के अनुसार ही मुआवजा संबंधी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की जाए। इससे आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध हो सकेगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी के.पाटन रितुराज शर्मा, तहसीलदार के.पाटन सज्जन सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments