![]()
उदयपुर के कुराबड़ ब्लॉक में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत है। बीती रात भी दो अलग-अलग गांवों में लेपर्ड ने पालतू कुत्तों का शिकार कर लिया।
पहली घटना ग्राम पंचायत गुडली के कालीमगरी गांव की है, जहां ग्रामीण भेरूनाथ के घर के बाहर पालतू लेपर्ड ने कुत्ते को शिकार बनाया। सुबह परिजनों ने देखा तो कुत्ता गायब था। इधर-उधर तलाशने पर भी नहीं मिला। घर की दीवार पर लेपर्ड के नाखूनों के निशान दिखे।
दूसरी घटना बोरी ग्राम पंचायत के आछट गांव की है, जहां लेपर्ड ने 2 कुत्तों को मार डाला। ग्रामीण शिवलाल पुत्र मावा राम पटेल ने बताया कि रात को कुत्तों के तेज चिल्लाने की आवाज आई। तभी तुरंत उठकर देखा तो लेपर्ड तेजी से भागता दिखाई दिया।
दहशत में ग्रामीण
कुराबड़ ब्लॉक में एक सप्ताह से लगातार लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है। दो दिन पहले भी भींडर चौराहे पर लेपर्ड नजर आया था। 30 जुलाई को रोडीलाल पटेल के बाड़े में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे मार दिया था। हाल ये है कि अब ग्रामीण अंधेरा होते ही बाहर निकलने से डर रहे हैं। साथ ही खेत में अकेले बाहर नहीं जा रहे। ग्रामीणों ने मूवमेंट वाले इलाकों में पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि इंसानों पर होने वाले किसी बड़े खतरे से बचा जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments