श्रीगंगानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में एक होटल पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया है। श्रीगंगानगर एसपी को होटल में पिछले काफी लंबे समय अनैतिक गतिविधियां होने की शिक

होटल हांसल पर कार्रवाई जारी है और चार थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
सीओ सिटी विष्णु खत्री ने बताया- श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी स्थित बस स्टैंड के सामने होटल हांसल में पिछले काफी लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां होने की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद आज शाम को दबिश दी गई। होटल में से 15 से अधिक युवक व 12 से अधिक महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

होटल के बाहर भारी भीड़ मौजूद है।
सीओ सिटी ने बताया कि- ज्यादातर महिलाएं पंजाब से आई थीं और कुछ लोकल है। इस होटल पर पहले भी करवाई की जा चुकी है। होटल मालिक पैसे लेकर युवकों का रूम उपलब्ध करवाता है और वेश्यावृत्ति का धंधा कर रहा था। फिलहाल अभी भी पुलिस की करवाई जारी है। होटल मालिक पंजाब से युवतियां बुलाता था। वहीं, एक महिला छोटे बच्चे को गोद में आई थी। मौके पर चार थानों की पुलिस टीम पहुंची हुई है, जो कार्रवाई कर रही है। जिनमें सदर एसएचओ सुभाष ढील, कोतवाल पृथ्वी सिंह, जवाहर नगर एसएचओ देवेंद्र सिंह व महिला थाना एसएचओ शामिल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments