![]()
प्रतापगढ़ शहर में नवमी के अवसर पर विभिन्न देवी मंदिरों से जवारा विसर्जन जुलूस निकाले गए। देर शाम 4 बजे शुरू हुए इन जुलूसों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचे। मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन से देवी मंदिरों में जवारे बोए जाते हैं। नौ दिनों तक विधि-विधान से इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। भोपों द्वारा इन जवारों का विसर्जन जुलूस निकाला जाता है, जो शहर के प्रत्येक देव स्थान से निकलकर पथवारी पर समाप्त होता है, जहां मंदिर के पुजारी और भोपे मिलकर विसर्जन करते हैं। आज मानपुर स्थित देवनारायण मंदिर से जवारा विसर्जन किया गयाऔर कल पिपलाज माता मंदिर, मालीखेड़ा स्थित कालिका मंदिर, गोपालगंज स्थित दूधिया खेड़ा माता मंदिर और इंदिरा कॉलोनी स्थित देवस्थान जैसे प्रमुख मंदिरों से जवारा विसर्जन विजयादशमी किया जाएगा जुलूस निकाले गए। इन जुलूसों में बड़ी संख्या में भक्त देवी-देवताओं के भोपों से आशीर्वाद लेते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर नजर आए। जवारा विसर्जन के दौरान, देवी-देवताओं के भोपा आने वाले वर्ष के लिए प्राकृतिक आपदाओं, फसल खराबे, सोने और चांदी से संबंधित भविष्यवाणियां भी करते हैं। इन भविष्यवाणियों को सुनने के लिए शहर के सैकड़ों लोग गलजी कुएं के पास स्थित मंदिर पहुंचते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments