कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश व्यास ने नवरात्र के अवसर पर मां लटियाल के दर्शन के लिए जोधपुर से फलोदी तक छह दिवसीय पैदल यात्रा पूरी की है। बुधवार शाम फलोदी पहुंचे और सीधे मंदिर जाकर मां के दर्शन किए। उन्होंने फलोदी जिले की उन्नति
महेश व्यास ने यह पैदल यात्रा 26 सितंबर को जोधपुर के सरदारपुरा से शुरू की थी। अपनी यात्रा के दौरान, भीकमपुर, ओसियां, लोहावट और लोर्डिया सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन व्यास ने कहा कि “मां लटियाल का आशीर्वाद ही इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत थी।”

लोर्डिया से पूर्व सभापति पन्नालाल व्यास, अजय व्यास, हरेंद्र सिंह धनारी, हितेश लाला, वासु प्रजापत, केशूराम रंगा, दलपतसिंह बीका, अशोक पुरोहित, भोमराज गुचिया, हरि व्यास, मदन पालीवाल, रमेश व्यास, प्रथम व्यास, रमेश माली और पिंकू थानवी सहित बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ पैदल फलोदी पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments