विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर में मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन मनाया। देवनानी को सैकड़ों महिलाओं ने राखी बांधी और राखी भाई बनाया। देवनानी ने अपनी राखी भाई का दायित्व निभाया और प्रत्येक महिला को उपहार स्वरूप साड़ी-मिठाई दी और

हमारा प्रयास है कि अजमेर की प्रत्येक महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। सुरक्षा के मुद्दे पर महिलाएं निसंकोच अपनी बात हमें कह सकती हैं।


देवनानी ने अपनी राखी भाई का दायित्व निभाया और प्रत्येक महिला को उपहार स्वरूप साड़ी-मिठाई दी और रक्षा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा की राष्ट्रीय प्रथम की सोच के साथ विकसित भारत में माताएं बहनों की भूमिका अहम है। मातृशक्ति की पहचान श्रद्धा और शक्ति की है। संस्कारवान परिवार निर्माण में माता बहनों का योगदान है।
देवनानी ने कहा कि भारत वह राष्ट्र है जहां सदियों से मातृशक्ति को पूजनीय माना जाता है। सनातन संस्कृति और देश के हजारों साल पुराने इतिहास में मातृशक्ति का विशेष उल्लेख और योगदान रहा है। सनातन संस्कृति में होने वाला कोई भी कार्य, अनुष्ठान और आयोजन बिना मातृशक्ति के पूरा नही होता। देश की मातृशक्ति ने सदैव पूरी शक्ति के साथ हर कार्य में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई है।
देश का इतिहास वीरांगनाओं, विदूषी और अपने क्षेत्र की विशेषज्ञ महिलाओं के इतिहास से भरा पड़ा है। देश की यह सनातन परम्परा सदियों से हमारी पीढ़ियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करती आई है।
देवनानी ने कहा कि देश का इतिहास ही नहीं वर्तमान और भविष्य भी महिलाओं के सहयोग के बिना अधूरा है। आज भारत की महिलाओं ने राजनीति, खेल, शिक्षा, विज्ञान, विदेश सेवा, पत्रकारिता और सेना सहित हर क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाया है। हमारी मातृशक्ति की शक्ति का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। भारत की महिलाएं हर दौर में सबसे आगे रही हैं। सनातन संस्कृति में उनका योगदान पूरे देश और विश्व के लिए प्रेरणास्पद है
महिलाओं ने लिया गोलगप्पे, फोटो और कॉफी का आनंद
रक्षाबंधन उत्सव में महिलाओं के लिए गोलगप्पे और कॉफी की व्यवस्था की गई। इन स्टॉल्स पर भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने श्री देवनानी के साथ जमकर सेल्फी ली। फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments