कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के खुलासे वाली क्लिप को सीकर जिला कांग्रेस ने सोमवार को जाट बाजार में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जमकर नार

सीकर के जाट बाजार में वोट चोरी वाली क्लिप दिखाई गई।
जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा- चुनाव आयोग BJP के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहा है, जिससे इनकी सरकार बन रही है। यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में फर्जी वोटरों के जरिए BJP को फायदा पहुंचाया गया।
इसके साथ ही आज लोकसभा में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। गठाला ने कहा- भाजपा जब-जब डरती है, तो पुलिस को आगे करती है। यह लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के वीडियो को ध्यान से देखा, इसमें उन्होंने कर्नाटक की महादेवापुरा विधानसभा सीट पर एक लाख से अधिक फर्जी वोट होने का दावा किया था।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद पटेल, संगठन महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई कांग्रेसी शामिल हुए। बता दें कि, राहुल गांधी ने हाल ही में बेंगलुरु में एक रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोटरों ने वोट डाले, जो लोकसभा चुनाव में नहीं दिखे। चुनाव आयोग ने इन आरोपों पर राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments