☜ Click Here to Star Rating
![]()
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर बोहेड़ा में दूसरी बार मुकुट चोरी हो गया। शुक्रवार को पूजारी औंकारदास अपने घर बालभोग लगाने के लिए मात्र 10 मिनट के लिए गए थे। इसी दौरान भगवान का मुकुट चोरी हो गया।
.
इससे पहले 20 जून को भी इसी मंदिर से श्रीराम व जानकी का मुकुट चोरी हुआ था। उस समय पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। पिछले 7-8 महीनों में बड़े मंदिर, चारभुजा मंदिर समेत यह चौथी वारदात हुई है। चोरी की सूचना मिलते ही ट्रस्ट के सदस्यों को जानकारी दी गई।
बड़ीसादड़ी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह वारदात कैद हो गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments