![]()
धौलपुर-राजाखेड़ा मार्ग पर सांडा गांव से दूं का पुरा गांव तक सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन ड्राइवरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
धौलपुर-राजाखेड़ा मार्ग की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सांडा गांव से दूं का पुरा गांव तक सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन ड्राइवरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ता है और दर्जनों गांवों का मुख्य
सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। भारी वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति बन जाती है। बारिश से पहले ही सड़क पर गड्ढे थे, जो अब बारिश में जलभराव के कारण और गहरे हो गए हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से अधिकारी भी नियमित रूप से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। पार्टी ने सांडा से दूं का पुरा तक जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की थी। जिस मांग के बावजूद स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments