![]()
कोटपूतली के नागाजी की गौर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीसीएमओ डॉ. पूरण चंद गुर्जर वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।
डॉ. गुर्जर ने एएनसी पंजीकरण की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर के सभी वार्डों में नियमित सर्वे और एंटी-लार्वा गतिविधियां चलाई जा रही हैं। फॉगिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन इस मामले में कड़ा रुख अपना रहा है।
बैठक में नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। टीकों की ऑनलाइन यूविन एप और पीसीटीएस में एंट्री, एईएफआई किट और बायोवेस्ट मैनेजमेंट के बारे में विस्तृत निर्देश दिए गए।
डब्ल्यूएचओ के प्रदीप कुमार स्वामी ने नियमित टीकाकरण और हैड काउट सर्वे की प्रगति पर प्रेजेंटेशन दी। सुरेश कुमार सैनी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय आईडी बनाने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद बैठक में एसएनओ लालचंद यादव, लालचंद गुर्जर, राजकुमार कसाना, विनोद कुमार सैनी सहित स्टाफ सदस्य, एएनएम और आशा सहयोगिनी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments