☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में पिछले दिनों बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर की कॉलोनी में हालत बिगड़ गए। हालातों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी अजमेर पहुचीं।

.

दिया कुमारी की ओर से स्वास्तिक नगर कॉलोनी का प्रशासन के साथ जायजा लिया। दिया कुमारी ने गंदे पानी और गंदगी में पैदल चलकर पीड़ित लोगों के घर जाकर जायजा लिया और उनकी समस्याओं को सुनकर प्रशासन को जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हालातों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी अजमेर पहुचीं।

हालातों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी अजमेर पहुचीं।

सोमवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी जयपुर से सड़क मार्ग से अजमेर पहुचीं यहां सबसे पहले सर्किट हाउस में पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की गई। वार्ता के बाद दिया कुमारी वरुण सागर रोड स्थित स्वास्तिक नगर की कॉलोनी में पहुचीं। कॉलोनी में पहुंचते ही महिलाओं ने दिया कुमारी की गाड़ी को घेर लिया। महिलाओं ने सिर्फ हाथ जोड़कर रोते हुए अपनी पीड़ा बताई और अपने घर चलने के लिए गुहार लगाई गई। इस दौरान एक महिला ने बच्चों की फटी हुई किताबें तक डिप्टी सीएम को दिखाई थी।

दिया कुमारी ने महिलाओं और अन्य पीड़ित लोगों को रोता देख गाड़ी से उतरी और गंदे पानी और गंदगी से होते हुए कॉलोनी में पैदल चलकर जायजा लिया। पुरी कॉलोनी में सिर्फ महिलाओं की आवाज घूमती रही। महिलाएं सिर्फ रोते हुए हाथ जोड़कर दिया कुमारी से राहत की गुहार लगाते हुए दिखाई दी। दिया कुमारी ने पानी के कारण जो मकान क्षतिग्रस्त हुए वहां घरों में जाकर भी हालातो का जायजा लिया। इस दौरान महिलाओं ने दिया कुमारी के गले लगा कर रोते हुए अपनी पीड़ा बताई।

पढ़े दिया कुमारी के कॉलोनी में पहुंचने पर महिलाओं ने क्या कहा….

  • मैडम हमारे घरों में काफी नुकसान हुआ है। प्लीज हमारी मदद करों, हम सब घर से बेघर हो गए हैं।
  • एक महिला ने अपने बच्चों की किताबें दिखाते हुए कहा कि यह 10वीं की किताबें हैं। मैडम हम बहुत परेशान हैं, हमारा अब कुछ भी नहीं बचा है। महिला ने हाथ जोड़कर राहत की गुहार लगाई।
  • एक महिला ने आक्रोश जताते हुए कहा कि बच्चों की अब शिक्षा कैसे होगी। ना बच्चों की बुक्स बची ना ड्रेस बची है। नदी का विकास किया जाए। अभी भी हम डर के अंदर जी रहे हैं। घर में कुछ भी नहीं बचा है।
दिया कुमारी ने गंदे पानी और गंदगी में पैदल चलकर पीड़ित लोगों के घर जाकर जायजा लिया और उनकी समस्याओं को सुनकर प्रशासन को जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने गंदे पानी और गंदगी में पैदल चलकर पीड़ित लोगों के घर जाकर जायजा लिया और उनकी समस्याओं को सुनकर प्रशासन को जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

राजस्थान में पहले ऐसी बारिश कभी नहीं हुई- दिया कुमारी

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि बोराज तालाब की पाल टूटने से जो घरों में नुकसान हुआ उधर का दौरा किया गया है। नुकसान को लेकर प्रशासन की ओर से सर्वे किया गया है। जिसकी रिपोर्ट भी प्रशासन के द्वारा दी गई है। इसे लेकर सरकार पूरी तरीके से संवेदनशील है। सभी को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा भी कोई सहायता होगी तो वह भी दिलाने का प्रयास करेंगे। प्रशासन की ओर से बेहतरीन काम किया गया है। तुरंत मौके पर जो कर सकते थे उसकी पूरी कोशिश की गई।

दिया कुमारी ने कहा कि ड्रेनेज की समस्या बनी हुई है। राजस्थान में 2 साल में जो बारिश आ रही है वह अभूतपूर्व है। ऐसी बारिश कभी नहीं आई। मानसून ऐसा पहले कभी नहीं होता था। इन स्थिति को देखते हुए आगे आने वाले समय में पूरे राजस्थान के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सभी शहरों में प्लान बनाकर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शुरुआत करना अति आवश्यक है। जो भी मकान टूटने के कगार पर है वहां के लोगों को खाली करवा का शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading