खेजड़ी बचाने के लिए कचहरी परिसर में चल रहा पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना सोमवार को 46वें दिन भी जारी रहा। पर्यावरण संघर्ष समिति ने कहा कि सरकार मौजूदा विधान सभा सत्र में वन सुरक्षा अधिनियम लाए, जिससे पर्यावरण की रक्षा हो तथा राज्य वृक्ष खेजड़ी कटाई रोकने का अलग से कोई प्रभावी कानून बनाकर खेजड़ी का सम्मान करें।
सोमवार को धरने पर शिवदान मेघवल, हरिराम खीचड़, गंगा बिशन सियाग, बनवारी लाल पूनिया, हनुमाना राम बिशनोई, मूलचन्द जहांगीर, रामप्रताप वर्मा, गिरधारी कूकणा, मो.ताहिर खान, रघुनाथ सिंह, महेन्द्र भादू, प्रेम महरिया, रामकिशन गोदारा गज्जेवाला, कॉमरेड मूलचन्द खत्री, कमल बापेऊ, गोपालराम सियाग, मालचन्द जोशी, विजयपाल डेलू, बुद्धराम गोदारा, मेघराज धोलखेड़िया, विशाल सारण, एसएन नागल, श्याम पाणेचा, हंसराज बिशनोई व रामेश्वर लाल गोदारा पलाना आदि शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments