बीकानेर | सूरतगढ़-बीकानेर रेलखंड पर मलकीसर और नाथवाणा स्टेशनों के बीच रेल अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
आंशिक रद्द रेलसेवा : गाड़ी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 26 सितंबर 2025 को कोटा से बीकानेर तक ही चलेगी। बीकानेर-श्रीगंगानगर के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।
रीशेड्यूल रेल सेवाएं : गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा 26 सितंबर 2025 को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा, 27 सितंबर 2025 को हनुमानगढ़ से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments