![]()
प्रेमिका के लिए उसके देवर को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने के आरोपी का पुलिस पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया।
अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे देवर को उसकी ही भाभी ने अपने प्रेमी से मरवाया दिया। आरोपी प्रेमी ने शराब पार्टी के दौरान युवक की शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। FSL रिपोर्ट आने पर इसका खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी महि
गुड़ा एंदला थाने के SHO कपूराराम ने बताया कि 28 जुलाई को थाना क्षेत्र निवासी गोपाल राम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसके 30 वर्षीय भाई सोहनलाल उर्फ सोहनराम भैंसे चराने काम करता था। उसकी जान पहचान चाणोद गांव निवासी वजाराम पुत्र बालाराम थी। जो उनके घर आता जाता रहता था। रिपोर्ट में बताया कि 30 अगस्त 2024 को वजाराम व उसके भाई सोहनराम ने साथ बैठकर शराब पार्टी की। उसके बाद दोनों वही सो गए। लेकिन रात को अचानक उसके भाई सोहनराम की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उन्होंने वजाराम पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया और विसरा जांच के लिए भेजा। जिसकी FSL रिपोर्ट आई तो सामने आया कि सोहनलाल की मौत किसी जहरीली पदार्थ के पीने से हुई। इस पर पुलिस ने चाणोद गांव निवासी वजाराम को पूछताछ के लिए लाई। कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने हत्या की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस और मृतक के परिवार वाले भी चौक गए।
अवैध संबंध में बन रहा था रोड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपी चाणोद गांव निवासी वजाराम ने बताया कि सोहनलाल की भाभी उसे उसके अवैध संबंध थे। ऐसे में वह उसके घर आता-जाता रहता था। लेकिन सोहनलाल को शक हो गया और वह उसके घर आने पर विरोध करने लगा। इसलिए उसने सोहनलाल को अपने रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया ताकि उसकी प्रेमिका और उसके बीच कोई नहीं आए। ऐसे में 30 अगस्त 2024 को शराब पार्टी के दौरान सोहनलाल की शराब की गिलास में ऑर्गनोफॉस्फोरोस इनसेक्टीसाइड (जहरीला पदार्थ) मिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
SHO बोले दोनों को जेल भेजा मामले में गुड़ा एंदला थाने के SHO कपूराराम ने बताया कि दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments