हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में चोरों ने एक ई-मित्र की दुकान को निशाना बनाया।
हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में बीती रात चोरों ने एक ई-मित्र की दुकान को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 29 हजार रुपए नकद और एक कीमती मोबाइल चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी सुबह तब सामने आई जब दुकान मालिक मनोज कुमार और सुनील कुमार रोज की तरह दुकान पर पहुंचे। दुकान के भीतर बिखरा सामान और टूटा हुआ गल्ला देखकर दोनों हैरान रह गए।

गल्ला तोड़कर 29 हजार रुपए नकद लेकर फरार हुए चोर।
उन्होंने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दो युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं। चोरों ने चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। कुछ ही मिनटों में दुकान से नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

ईमित्र में बिखरा मिला सामान।
दुकान संचालक ने इस संबंध में स्थानीय रावतसर पुलिस थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments