![]()
बीकानेर के खाजूवाला में एक दुकानदार ने सुसाइड नोट रखा और निकल गया। वो कहां गया है? इस बारे में अब तक पता नहीं चला है लेकिन सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है कि वो उसे मारना चाहती है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर पहले लापता दुकान
खाजूवाला में चाय की दुकान करने वाला रघुवीर कुम्हार दुकान नहीं पहुंचा तो वहां काम करने वाले ने बड़े भाई को फोन किया। बताया कि रघुवीर दुकान नहीं आए हैं और गल्ले में एक नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मुझे दुख हो रहा है कि मैं सबको छोड़ के जा रहा हूं। क्योंकि मेरी बीवी मुझे मार डालेगी, रात भी कोशिश की। मुझे इसके हाथ से नहीं मरना है। इसलिए मैं जा रहा हूं। मेरी बात किसी ने नहीं सुनी। मेरी बर्बादी का कारण मेरे ससुराल वाले हैं। मेरी सास व साले पालाराम व बृजलाल है। अंत में लिखा है कि मुझे ढूंढना मत।
परिजनों ने ये पत्र लेकर पुलिस को दिया और गुमशुदगी दर्ज कराई। रघुवीर को ढूंढने के लिए पुलिस ने खाजूवाला के साथ ही अनेक संवेदनशील स्थानों पर छानबीन की है। वो अब तक नहीं मिला है। इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में भी उसे ढूंढने की कोशिश जा रही है।
कंटेंट : इस्माइल खान, खाजूवाला
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments