☜ Click Here to Star Rating


टोल पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए बदमाश।

जालोर में भारतमाला रोड स्थित सांगाणा टोल प्लाजा पर हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन कैंपर में आए बदमाशों ने तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाई। टोल के चक्कर लगाए। टोलकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बैरियर भी तोड़ दिया।

.

घटना रविवार(17 अगस्त) की रात करीब साढ़े 11 बजे की है, जिसकी रिपोर्ट टोलकर्मियों ने अगले दिन 18 अगस्त को सायला थाना पुलिस को सौंपी। घटना का वीडियो आज सामने आया है।

पहले देखिए… तस्वीरें

बदमाशों ने तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाई, जिससे कर्मचारी दहशत में आ गए।

बदमाशों ने तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाई, जिससे कर्मचारी दहशत में आ गए।

टोल पर बैरिकेड तोड़ते हुए बदमाश।

टोल पर बैरिकेड तोड़ते हुए बदमाश।

यह है पूरा मामला

3 कैंपर में आए बदमाश थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- सांगाणा टोल प्लाजा पर कार्यरत रविन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह गुर्जर ने थाने में 18 अगस्त को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि घटना रविवार(17 अगस्त) की रात करीब 11.30 बजे हुई। 3 कैंपर गाड़ी में सवार होकर रंगाला निवासी नारणाराम पुत्र केशाराम जाट, डूंगराराम पुत्र देवाराम जाट, नरिंगाराम पुत्र केवराराम कलबी निवासी लुम्बा की ढाणी सहित करीब 10-15 बदमाश टोल पर पहुंचे।

बदमाशों ने टोलकर्मियों के गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। तोड़फोड़ करते हुए गाड़ियों को रोकने वाला बैरियर भी तोड़ दिया। हमलावरों के हाथों में लोहे के पाइप और लाठियां थी। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जाते-जाते बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाधिकारी ने बताया- रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading