उदयपुर के आदिवासी बाहुल क्षेत्र कोटडा के महाड़ी बंबूरिया फला के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल की छत अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। उस वक्त स्कूल में छात्र और शिक्षक मौजूद नहीं थे। नहीं, तो बड़ा खतरा हो सकता था। छत गिरने के बा
वहीं, सूचना पर एसडीएम हंसमुख कुमार भी पहुंचे। एसडीएम ने तुरंत ही जेसीबी की मदद से स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ने का काम शुरू करवाया। साथ ही पास के अन्य भवन में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए स्कूल का संचालन शुरू कराया। शिक्षकों ने बताया कि बीते 2 साल से स्कूल भवन की हालत जर्जर है।

उदयपुर के आदिवासी बाहुल क्षेत्र कोटडा के महाड़ी बंबूरिया फला के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल की छत अचानक ढह गई।
जर्जर हालत से नामांकन भी घटा शिक्षक अरविंद ने बताया कि जर्जर हालत की वजह से नांमांकन भी 225 से घटकर 190 हो गया। यह स्कूल 2021-22 में प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत हुआ था। तब से हम अतिरिक्त कमरे की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जैसे-तेसे दो कमरों में सभी कक्षाएं संचालन करनी पड़ रही है। जर्जर हालत के बारे में शिक्षा अधिकारियों को पूर्व में अवगत कराया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments