![]()
हनुमानगढ़ की फेफाना पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम और 2 किलो पोस्त जब्तकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ में सीआईडी क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर फेफाना थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए कीमत की 1 किलो 770 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्रा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार (31) निवासी कोलीखेड़ा तहसील पिड़ावा, दिलीप कुमार (35) निवासी सरकनिया तहसील पंचपहाड़ जिला झालावाड़ और कालूराम (25) निवासी पीपलीया मोहम्मद तहसील गरोठ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश से राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। पुष्टि के बाद फेफाना थाना पुलिस को अवगत कराया गया। नाकाबंदी के दौरान नोहर से फेफाना आ रही स्लीपर बस से तीन लोग अचानक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान गोविंद कुमार के पास से 260 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त मिला। कालूराम के पास से 530 ग्राम अफीम और दिलीप कुमार के पास से 980 ग्राम अफीम और 45 ग्राम खसखस (पोस्त के बीज) बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
कार्रवाई में क्राइम ब्रांच से पुलिस निरीक्षक रामसिंह नाथावत, उप निरीक्षक प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। कॉन्स्टेबल सोहन देव व सत्येंद्र शर्मा का तकनीकी सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments