![]()
प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार जोधपुर में मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है और कार्यक्रम स्थलों को चमकाया जा रहा है। मेहरानगढ़ किले में 14 अगस्त को एट होम कार्यक्रम और ड्रोन ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
इन कार्यक्रम स्थलों पर मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के आने जाने वाले रूट की सड़कों को डामर की नई परत बिछाकर गड्ढा मुक्त किया गया। इसके साथ ही रेलिंग, डिवाइडर, ट्रैफिक सिग्नल को भी रंग रोगन गया जा रहा है। यहां तक की पेड़ों की कटाई -छंटाई भी की गई है जो कि इस समय में नहीं की जाती है।
वहीं, अशोक उद्यान में होने वाले कार्यक्रम के लिए साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई और रंगीन-लाइटिंग का काम किया जा रहा है। सर्किट हाउस से बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के रूट पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम को चुस्त किया गया है। इस रूट के आने वाले सार्वजनिक शौचालय की भी सफाई की गई है। कई सड़क फुटपाथ को समतल किया गया है।
शहर के अन्य हिस्सों की सड़कों की नहीं हुई अभी मरम्मत
वहीं, लोगों का कहना है कि काम की यही रफ्तार शहर के दूसरों हिस्से में बने तो जोधपुर स्मार्ट सिटी बन सकता है लेकिन जिन सड़कों से सीएम काफिला नहीं गुजरेगा वहां की सड़कों में बारिश के बाद बड़े गड्ढे अभी तक नहीं भरे गए हैं । जिसको लेकर वहां के स्थानीय लोगों में भी रोष है। उनकी मांग है कि उनके क्षेत्र की सड़कों को भी सीएम के रूट वाली सड़कों की तरह ही चमकाया जाए। इन रास्तों से गुजर सकता है काफिला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला के संभावित रूप में एयरपोर्ट से सर्किट हाउस और फिर सर्किट हाउस से पता होता है मेहरानगढ़ किला जा सकता है मेहरानगढ़ से सूरसागर होते हुए फिर शाम को सांस्कृतिक संध्या में अशोक गार्डन पहुंचेंगे। इसके बाद मेहरानगढ़ से सर्किट हाउस जाएंगे 15 अगस्त को सर्किट हाउस से प्राप्त तुला खान स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इस पूरे रूट को सरकार के विभिन्न विभागों मिलकर साफ सुथरा बनाकर चमकाने में लगे हुए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments