![]()
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में छात्रों ने नशा नहीं करने की शपथ ली।
श्रीगंगानगर में नशा मुक्त अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज में नशा मुक्ति महाशपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में छात्रों ने नशा नहीं करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र पाल सेंखों ने कहा कि आज की आवाज, कल का बदलाव बनेगी। उन्होंने नशे को एक ऐसी बीमारी बताया जिसका बचाव ही इलाज है।
जिला परिषद एसीईओ हरीसिंह चौहान ने नशे को पूरे परिवार और समाज के लिए खतरा बताया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गिरिजेशकांत ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
सामाजिक न्याय विभाग के विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शपथ दिलवाई। सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर में रैली निकाली गई। छात्रों ने बैनर और पोस्टर के साथ नशा मुक्ति का संदेश गली-गली तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments