☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर की ओरण टीम द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने दिया जा रहा अनिश्चित कालीन धरना लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। पर्यावरण प्रेमी सुमेरसिंह सांवता ने बताया कि धरने के दौरान ओरण बचाओ जन आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई गई।

.

सुमेर सिंह सांवता ने बताया- आने वाली 26 सितंबर को ओरण बचाओं जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से पर्यावरण प्रेमी व ग्रामीण शामिल होंगे। गौरतलब है कि ओरण गोचर की जमीनों को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग को लेकर पर्यावरण प्रेमी कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक धरना नहीं हटेगा।

कलेक्ट्रेट के सामने सांतवें दिन भी धरना जारी रहा।

कलेक्ट्रेट के सामने सांतवें दिन भी धरना जारी रहा।

धरने को मिल रहा समर्थन ओरण बचाओ आंदोलन को लोगों का समर्थन मिल रहा है। सुमेर सिंह सांवता ने बताया- बैशाखी मठ के महंत कमल भारती महाराज के शिष्य नारायण भारती महाराज भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ओरण टीम का समर्थन करते हुए जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में ओरण बचाओ जन आक्रोश रैली में भाग लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही गजरुप सागर मठ के महंत बाल भारती महाराज भी धरना स्थल पर पहुंचे। सुमेरसिंह भाटी ने बताया कि ओरण टीम के धरने को जिले भर से विभिन्न संगठनों द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है।

मांगें नहीं माने जाने तक धरना जारी रहेगा पर्यावरण प्रेमियों ने बताया- जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। धरने पर सुमेरसिंह सांवता, कुंदनसिंह मोकला, भोपालसिंह झलोड़ा, दुर्गसिंह सत्याया, सुजानसिंह सलखा, रेवंतसिंह पारेवर, चतुरसिंह दवाड़ा, अमरसिंह खुहड़ी, अनोपसिंह बडोड़ा गांव, मनोहरसिंह मोकला, भोमसिंह भैसड़ा, मानाराम कंडेल, सवाईसिंह राघवा, लीलुसिंह बड्डा, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, आनंदसिंह पडिहार, देवीसिंह कोहरा, हाथीसिंह मुलाना, कंवराजसिंह रामगढ़, जुगतसिंह करणोत, मुरलीधर खत्री, नरेंद्रसिंह रुपसी, प्रेमसिंह सेलत, विरेन्द्रसिंह, हाथीसिंह, रतनसिंह, सांवलसिंह, भरतसिंह मोकला व तनसिंह भेलाणी आदि कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

26 सितंबर को ओरण बचाओं जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

26 सितंबर को ओरण बचाओं जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading