![]()
डूंगरपुर की रामसागड़ा पुलिस ने घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर की रामसागड़ा थाना पुलिस ने एक रिहायशी घर से घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात भी कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद क
रामसागड़ा थाना अधिकारी गोपाल नाथ ने बताया कि 19 सितंबर को डायालाल पुत्र रामजी नायक निवासी लोडवाड़ा की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसमें बताया कि उसके गामड़ी अहाड़ा रॉयल बस्ती में कृषि भूमि है। जिस पर उसने दो मंजिला घर भी बनाया हुआ है। इसी घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू सामान भी रखा हुआ था। रात के समय चोर घर में घुसे और सामान चुराकर ले गए। जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है।
पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चोरी के आरोपी हीरा उर्फ हीरालाल (30) पुत्र मांझी खराड़ी निवासी गामडी अहाड़ा हाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की वारदात भी कबूल कर ली हैं।
आरोपी ने मौज शोक ओर पार्टियों के लिए चोरी करना बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments