![]()
शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि सोमवार से आरंभ हुआ। माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगला आरती में शामिल हुए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष धूलजी पंचाल ने बताया की विश्वकर्मा वंशी सेना के सानिध्य में प्रति वर्ष के भांति
मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रतलाम से चुनरी लेकर पहूंचे
विश्वकर्मा वंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नंदकिशोर पंचाल एवं स्थानीय जिलाध्यक्ष हरीश पंचाल बांसवाड़ा व पूरा संगठन इंदौर, उज्जैन, रतलाम से करीब 400 चौपहियां वाहन यात्रा लेके बांसवाड़ा शहर से होते हुए विशाल चुनरी यात्रा के रूप में रैली निकालकर 1500 लोगों का जत्था माताजी परिसर में आए। रात्रि को जगराता एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। एकम के दिन आज सुबह 8 बजे मां त्रिपुरा सुंदरी को 5 किमी लंबी चुनरी अर्पित की गई। पंचाल समाज चौदह चौखरा ट्रस्ट मंडल द्वारा इनका स्वागत किया गया।
पहले दिन बड़ी संख्या में मंगला आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
मंदिर परिक्षेत्र के आसपास के गांवों के अतिरिक्त बांसवाड़ा, परतापुर आदि से भी श्रद्धालु नंगे पांव पदयात्रा कर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे। नवरात्रि का पहला दिन सोमवार होने से मातारानी को सफेद वर्ण धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूर्वान्ह में यहां विधि विधान से घट स्थापना की जाएगी। रात्रि में 8 बजे से गरबा उत्सव नवरात्रि पर्यंत रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments