वुमनारी टीम ने हीरापथ, मानसरोवर स्थित गुरुद्वारे में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
फ्रेंडशिप डे को इस वर्ष जयपुर में एक अद्भुत आध्यात्मिक रंग मिला, जब वुमनारी टीम ने हीरापथ, मानसरोवर स्थित गुरुद्वारे में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन की शुरुआत गुरु नानक देव जी को पहला फ्रेंडशिप बैंड बांधकर की गई। टीम का मानना था कि एक
इस पुनीत कार्यक्रम की आयोजक नीलम सक्सेना, मोनीका करवासरा, सोनिका मुंजाल, मनीषा सक्सेना और गुंजन कंडोई रही, जिन्होंने मिलकर इस प्रयास को साकार किया।

टीम का मानना था कि एक प्रतीकात्मक और भावपूर्ण संदेश कि सच्ची दोस्ती केवल इंसानों से ही नहीं, ईश्वर से भी हो सकती है।
कार्यक्रम में सुखमनी साहिब का पाठ, कीर्तन, और लंगर सेवा के माध्यम से आध्यात्मिक शांति, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया गया।
वुमनारी टीम का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से नए सत्र की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और शांति के साथ करना था। उनका मानना है कि चाहे मंदिर हो, मस्जिद या गुरुद्वारा, यदि भावनाएं सच्ची हों तो हर स्थान ईश्वर से जुड़ने का माध्यम बन सकता है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments