![]()
राजसमंद महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा।
राजसमंद में आज सावन माह के अंतिम सोमवार को शहर के नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से रामेश्वर महादेव मंदिर के लिए कावड़ यात्रा निकाली।
कावड़ यात्रा में 1100 से अधिक महिलाओं ने पारम्परिक मांगलिक वस्त्र पहनकर उत्साह से भाग लिया।
आज सुबह महिलाएं अपनी जल भरकर अपनी कावड़ सजाकर राजनगर फव्वारा चौक पर स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। जहां महादेव की पूजा अर्चना कर आरती की और कावड़ लेकर रवाना हुई।
हर महादेव के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा रवाना हुई। जिसमें बच्चे एवं बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थी। कावड़ यात्रा में रामदरबार सहित झांकियां भी सजाई गई। जो कावड़ यात्रा का प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं यात्रा में डीजे की धुन पर महिलाओं को झूमते हुए भी देखा गया।
कावड़ यात्रा करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां महिलाओं ने महादेव का अभिषेक किया।
ये यात्रा प्रति वर्ष निकाली जाती है जहां सभी व्यवस्थाएं महिलाओं द्वारा ही पूरी की जाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments