पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर सोमवार को बेटी पूजा की अकाल मौत पर विलाप करती हुई उसकी मां।
पाली में पुलिस कॉन्स्टेबल की स्टेनोग्राफर पत्नी पूजा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे परिजन आखिरकार सोमवार तीसरे दिन मृतका पूजा की बॉडी के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। उन्होंने मामले में पुलिस अधिकारियों को पांच पॉइंट प

पाली बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर सोमवार सुबह धरने पर बैठे मृतका के परिजनों से समझाइश करते हुए पुलिस अधिकारी।
बता दे कि पाली शहर के पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल हरीश पुलिस लाइन के सामने राजीव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी पूजा चित्तौड़गढ़ के राशमी SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर लगी हुई थी। वह रविवार को पाली आई हुई थी। 2 अगस्त की सुबह हरीश सब्जी लेने गया था और घर पर पूजा अकेली थी। जब हरीश वापस लौटा तो पूजा का शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में मृतका पूजा के पीहर पक्ष के लोगों ने हरीश पर पूजा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि हरीश का एक दोस्त रात को आया था। उसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। वह दोस्त कौन था उसकी जांच कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

मृतका पूजा। फाइल फोटो
मृतका के परिजनों ने इन बिंदूओ पर जांच की मांग की – नामजद आरोपी को गिरफ़्तार किया जाए। – मई महीने से आज तक की मोबाइल कॉल डिटेल हरीश की निकाली जाए। – आरोपी हरीश के दोस्त को भी गिरफ्तार किया जाए। – मृतक पूजा की बैंक डिटेल निकाली जाए। – मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाए।
यह है मामला बता दे कि श्रीगंगानगर जिले के दोओ गांव निवासी कॉन्स्टेबल हरीश कुमार पाली पुलिस लाइन में तैनात है। जो पुलिस लाइन के सामने राजीव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। 15 दिसम्बर 2024 को उसने श्रीगंगानगर जिले के करणपुर निवासी पूजा से शादी की थी। पूजा चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी एसडीएम ऑफिस में स्टेनोग्राफर लगी हुई थी। रविवार को वह अपने पति के पास पाली आई थी। दोनों माउंट आबू घूमने भी गए थे। 2 अगस्त की सुबह नौ से साढ़े नौ बजे के बीच हरीश सब्जी लेने गया था। वापस लौटा तो पूजा का शव फंदे पर लटका मिला था। दोनों की शादी को अभी साल भर भी नहीं हुआ था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
यह भी पढ़े : *बहन बोली-पढ़ाई में टॉपर थी पूजा, नहीं कर सकती सुसाइड:* ‘उसे मारकर लटकाया, जांच हो’; पुलिसकर्मी से की थी लव मैरिज, फंदे पर मिली
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments