☜ Click Here to Star Rating



जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार शाम कोलकाता से जयपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 394 जयपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई। जिससे फ्लाइट में मौजूद यात्री भी परेशान हो गए। इसके बाद लगभग 17 मिनट तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटन

.

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 394 कोलकाता से शाम 4 बजकर 5 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरती है। जो शाम 6 बजकर 25 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। लेकिन रविवार को 12 मिनट पहले 6 बजकर 13 मिनट पर ही फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई। इस दौरान 17 मिनट तक एयरक्राफ्ट जयपुर एयर स्पेस में ही फिर से लैंडिंग का इंतजार करता रहा। इसके बाद पायलट ने 6 बजकर 31 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग की।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 2870 हैदराबाद से जयपुर आ रही थी। फ्लाइट सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में पहुंच गई। इसके बाद पायलट ने 8 बजकर 8 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग की कोशिश की। लेकिन पायलट सफल नहीं हो पाया और टच डाउन होने के कुछ ही सेकंड में पायलट ने एक बार फिर टेक ऑफ कर लिया। जिसके बाद फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर घबरा गए। इस घटनाक्रम के लगभग आधा घंटे तक फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में ही घूमती रही लेकिन लैंड नहीं हो पाई। इसके बाद सुबह 8:35 पर पायलट ने एक बार फिर लैंडिंग का प्रयास किया और 8:40 पर फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हो पाई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading