![]()
जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
बारां के अंता विधानसभा क्षेत्र (193) में होने वाले उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु भी इस दौरा
कलेक्टर ने पलायथा, अंता, बालाखेड़ा, बालदड़ा और बड़गांव अंता के मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की। मतदान के महत्व को समझाया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की गई। मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों की जानकारी ली गई। निर्वाचन अधिकारियों ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण 25 सितंबर, 2025 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह उपचुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments