![]()
नील गायों के अवशेष मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
मालपुरा थाना क्षेत्र में केकड़ी सड़क मार्ग पर तितरिया मोड़ के पास एक फार्म पॉन्ड के किनारे रविवार को बड़ी संख्या में नीलगायों के अवशेष मिले है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मालपुरा थाना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और सभी अवशेषों को पुलिस सुरक्षा में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार की देर रात करीब आधा दर्जन नीलगायों का शिकार किया गया और उनका मांस काटकर ले गए। इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और थाना पुलिस को लिखित में रिपोर्ट सौंपी।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि शिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं न हो सकें। ग्रामीणों ने कहा कि इस क्षेत्र में नील गायों का शिकार करने वाला गिरोह सक्रिय है। तीन- चार दिन से बड़ी संख्या में नील गायों का शिकार किया जा रहा है। आज सुबह करीब 8 बजे लोगों को बड़ी संख्या में नील गाय के अवशेष दिखाई दिए। बाद में पुलिस को बुलाया। पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया और अवशेषों को सौंपा।
उधर, पुलिस ने आश्वस्त किया कि आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पूर्व भी लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र में लगातार 3 दिन तक नीलगायों के अवशेष मिले थे, जिससे क्षेत्र में शिकारियों की सक्रियता की आशंका है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
इनपुट: दीपांशु पाराशर, मालपुरा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments