![]()
टोंक जिले के बनेठा क्षेत्र के मंडावर गांव के पास से बह रही बनास नदी में रविवार को 2 बच्चों को बचाते समय डूबे बुजुर्ग का शव करीब 12 घंटे में मिल गया। उसका शव घटना स्थल के पास हीं मिला है।
यह शव SDRF टीम ने नाव तेज गति से घुमाने के बाद मिला है। पानी में हुई तेज हलचल के बाद रविवार रात करीब 9 बजे शव पानी के ऊपर आ गया। SDRF टीम कमांडर राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि शव को निकाल कर बरोनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
पटवारी भगवान सहाय गुर्जर जे बताया कि शव मिलने के बाद इसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
टायर ट्यूब पर बैठकर नहा रहे थे बच्चे
पटवारी भगवान सहाय गुर्जर ने बताया कि बरोनी थाना क्षेत्र से बह रही बनास नदी किनारे रविवार सुबह करीब 9 बजे वहां पास के मुख्त्यार नगर (कीरों की ढाणी) निवासी सुनीता (11) पुत्री मुकेश कीर और विक्रम (10) पुत्र रामवतार कीर हवा से भरे हुए ट्यूब की मदद से बनास नदी में किनारे पर नहा रहे थे।
इस दौरान नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और पानी के बहाव में बहने लगे। फिर दोनों बच्चे बचाने के लिए चिल्लाए।
आवाज सुनकर दौड़े बालूराम
इनकी आवाज सुनकर वही से नहाकर घर लौट रहे इसी गांव के वृद्ध 65 बालूराम कीर पुत्र कस्तूरा कीर पीछे मुड़कर देखा तो दोनों बच्चे बहते नजर आए। फिर बालूराम ने दौड़कर नदी में छलांग लगाई और दोनों बच्चों को बचाकर किनारे की ओर कर दिया।
लेकिन खुद पानी में डूब गया। बाद में दोनों बच्चों ने भागकर वृद्ध के डूबने की बात परिजनों को बताई। फिर गांव वाले दौड़े बनास नदी किनारे आए। वृद्ध कही भी नजर नहीं आया तो बरोनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF की टीम को बुलाया। करीब दस बजे से SDRF की टीम वृद्ध को तलाश कर रही थी
उसे रात करीब 9 बजे सफलता मिली। शव को बनास नदी में ढूंढ निकाला।।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments