देशभर के सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अहमदाबाद की दिव्या वाधवा ने मिस टीन दिवा 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
देशभर के सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अहमदाबाद की दिव्या वाधवा ने मिस टीन दिवा 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित हुए इस ग्रैंड फिनाले में दिव्या ने आत्मविश्वास, मंच उपस्थिति और बहुभाषी दक्षता के दम

दिव्या की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आरना चतुर्वेदी रनरअप रहीं।
साथ ही, प्रतियोगिता में तीन अन्य प्रमुख खिताबों की भी घोषणा की गई। सुद्धि महेश को मिस टीन इंटरनेशनल 2025 का खिताब मिला। रुचि जादव मिस टीन मल्टीनेशनल 2025 बनीं। वहीं, निरंजना तिवारी को मिस टीन यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया।
अपने सिर पर ताज सजते ही भावुक हुई दिव्या वाधवा ने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर उस भारतीय लड़की की जीत है, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहती है। मैं इस ताज को उन सभी के नाम करती हूं जो इस सफर में मेरे साथ थे। उन्होंने विशेष रूप से ग्लैमानंद सुपरमॉडल के डायरेक्टर निखिल आनंद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहा।

प्रतियोगिता में तीन अन्य प्रमुख खिताबों की भी घोषणा की गई।
निखिल आनंद जो मिस टीन दिवा के ऑनर और ग्लैमानंद सुपरमॉडल के निदेशक हैं, उन्होंने कहा कि मिस टीन दिवा आज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और तेजी से उभरते किशोर ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है। दिव्या ने जो मुकाम हासिल किया है, वह न केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आगे बताया कि ग्लैमानंद ग्रुप अब तक भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन्स तैयार कर चुका है।
सर्वेश कश्यप ने दिव्या की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि दिव्या जैसे युवा प्रतिभाएं भारत को वैश्विक मंचों पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, मिस टीन यूनिवर्स 2024 तृष्णा रे, मिस टीन अर्थ तनिष्का शर्मा, और ग्लैमानंद ग्रुप के निदेशक निशांत आनंद सहित देश-विदेश से करीब 300 डेलीगेट्स ने भाग लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments