![]()
पुलिस द्वारा एमवी एक्ट में जप्त की गई गाड़ी।
सीकर में पुलिस के द्वारा रोजाना पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीकर की सदर थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को एमवी एक्ट में जप्त किया है। दरअसल स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे प्राइवेट बाउंसर्स गाड़ी में पुलिस का लोगो,रेड और ब्लू लाइट
थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया के मुताबिक पैदल गश्त अभियान में लगातार एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भी पुलिस टीम सीकर में सांवली सर्किल पर अभियान के तहत गश्त कर रही थी।
इसी दौरान जयपुर से बीकानेर की तरफ एक गाड़ी जा रही थी। उस गाड़ी के ऊपर लाल और नीली लाइट,शीशे पर पुलिस का लोगो और गाड़ी के बोनट के पास एस्कॉर्ट फ्लैग लगा हुआ था। गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल चार लोग बैठे थे। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह प्राइवेट बाउंसर्स है जो हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे को एस्कॉर्ट कर रहे हैं।
थानाधिकारी ने बताया कि इस तरह से गाड़ी पर हूटर,लाइट,पुलिस का लोगों लगाकर प्राइवेट लोगों के द्वारा किसी को एस्कॉर्ट करना नियमों के खिलाफ है। साथ ही यह एमवी एक्ट का भी उल्लंघन है। ऐसे में गाड़ी को जप्त कर लिया गया है।
दरअसल ऐसे लोग सड़क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एस्कॉर्ट के नाम पर गाड़ी को तेज स्पीड में चलाते हैं और दूसरे लोगों पर धौंस जमाते हैं।।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments