बांसवाडा जिले के मोटागांव कस्बे से लापता हुए व्यापारी का शव गुरुवार को भीलूड़ा नदी में मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया की सुरेश सोनी का शव नदी में मिला है। घाटोल डिप्टी सहित पुलिस जाब्ता वहां मौके पर पहुंचा। दूसरे साथी की तलाश की
दो से तीन दिन पुराना लग रहा शव
सागवाड़ा थाना क्षेत्र के फलातेड़ में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास से गुजर रही माही नदी किनारे दोपहर में शव मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है की वह दो से तीन दिन पुराना हो। शव पूरी तरह से सड़ कर फुला चुका था।
डीएनए जांच करवा रहे
घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवाल ने बताया की सागवाड़ा के पास नदी में शव मिलने की सूचना पर यहां पहुंचे थे। मृतक के शव का डीएनए करवाया जा रहा है। जिससे पूरी तरह से स्पष्ट हो जाए।

पुलिस को सुरेश सोनी का शव मिल गया है।
फोन स्विच ऑफ था
हर्षित सेवक के छोटे भाई गगन सेवक ने बताया- उसके भाई सुरेश सोनी सोमवार दोपहर 12 बजे लेकर गया था। उसने भाई हर्षित दोपहर 2:38 पर कॉल किया तो परतापुर से घर आ रहा हु बताया। शाम 5:30 पर कॉल किया तो बताया पालोदा पेट्रोल पंप किसी काम से आया हु थोड़ी देर में आ रहा हूं। उसके बाद रात 8 बजे से कॉल करने पर उसका नम्बर स्विच ऑफ आया। वहीं सुरेश सोनी से शाम को 07:23 पर उसके दामाद से बात हुई थी।
बांसवाड़ा में 2 व्यापारी लापता, मोटागांव में दुकानें बंद:लास्ट लोकेशन पेट्रोल पंप की आई, 2 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस
बांसवाड़ा जिले के मोटागांव कस्बे में निवासरत दो व्यापारी दोस्त सोमवार सुबह से लापता हो गए। मोटागांव निवासी हर्षित सेवक ई-मित्र की दुकान और सुरेश सोनी किराना दुकान चलाते हैं। दोनों पड़ोसी भी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments