☜ Click Here to Star Rating



फलोदी पुलिस ने मलार रिण में पीओपी कारखाने पर हुई मारपीट के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमरदीन (25), बरियाम खां (53) और अता मोहम्मद (54) को हिरासत में लिया है।

.

घटना 22 जून को हुई, जब जांबा ग्राम पंचायत के चारणाई गांव के निवासी अजीज खां अपने कारखाने पर मौजूद थे। आरोपी केम्पर में सवार होकर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते अजीज खां और उनके दो पुत्रों बरकत और बशू पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों को चोटें आईं।

थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले इसी मामले में तीन अन्य आरोपी उर्स, गनी खां और शेख जायद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता अजीज खां जांबा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही है। आरोपी बरियाम खां पर जांबा और फलोदी थाने में दो मारपीट के मामले दर्ज हैं। अता मोहम्मद पर बाप थाने में एससी/एसटी एक्ट और मारपीट का एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading