शव मिलने की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर हुए इकट्ठे।
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में दौरदा की तरफ भरे बारिश के पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यक्ति 3 दिन से लापता था। उसके परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। आज जब स्थानीय लोगों ने शव को वहां पड़ा देखा तो, उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके ब
रूपवास थाना अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि युवक की शिनाख्त मुकेश (34) निवासी जोगी मोहल्ला के रूप में की गई है। यह युवक 3 दिन पहले घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। मृतक के परिजन थाने पर मुकेश की गुमशुदगी की शिकायत लेकर आये थे। पुलिस और मृतक के परिजन लगातार युवक की तलाश कर रहे थे।

शव को पानी से बाहर निकालते स्थानीय लोग।
आज कुछ लोगों ने सूचना दी कि रूपवास से दौरदा के जाने वाले रास्ते पर एक पुलिया बनी हुई है। जहां बारिश का पानी भरा हुआ है। वहां पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त की गई। युवक की शिनाख्त मुकेश के रूप में हुई। जिसके बाद मुकेश के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिये शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है कि मुकेश यहां कैसे आया था।
इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments