![]()
नागौर में खींवसर ब्लॉक के धारणावास गांव में एक बच्चे का शव एक खेत में बने पानी के टांके में तैरता मिला है। खेत मालिक ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बच्चे का शव टांके से निकालकर खींवसर जिला अस्पत
खींवसर थाना इंचार्ज रामनारायण भंवरिया ने बताया कि धारणावास गांव के एक खेत में बच्चे का शव तैरता हुआ मिलने की जानकारी मिली। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता सुरेश राव ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा विशाल राव 16 अगस्त को घर से निकला था। जब वाे देर रात घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। 18 अगस्त को सुबह पुलिस के जरिए शव बरामद होने की जानकारी मिली।
थाना इंचार्ज रामनारायण भंवरिया ने बताया कि धारणावास निवासी 11 वर्षीय विशाल राव 16 अगस्त को दोपहर में घर से निकला था। 17 अगस्त को परिजनों की रिपोर्ट पर उसे ढूंढने का प्रयास किया। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन वो नहीं मिला। लेकिन आज सुबह एक खेत के टांके से उसका शव बरामद हुआ। संभवतया विशाल पानी में नहाने उतरा और फिर बाहर नहीं निकल पाया तो डूबने से उसकी मौत हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments