यंत्रेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य अखिल भारतीय संगीत महोत्सव का आयोजन हुआ।
एमआई रोड गणपति प्लाजा स्थित यंत्रेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य अखिल भारतीय संगीत महोत्सव का आयोजन हुआ। यह संपूर्ण रात्रि चला और देश-विदेश के विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
यह संगीत परंपरा वर्ष 1967 से दिवंगत गुलाबजी चाय वाले की ओर से शुरू की गई थी, जिसे अब उनके पुत्र शिवपाल सिंह निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

यह संगीत परंपरा वर्ष 1967 से दिवंगत गुलाबजी चाय वाले की ओर से शुरू की गई थी, जिसे अब उनके पुत्र शिवपाल सिंह निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत दादू पंथ के बाबा बजरंग दासजी की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कल्याण बारेठ ने मीरा भजन म्हारा जन्म मरण रा साथी, बीकानेर के धनेश गंगानी ने राग काफी में ठुमरी और खुशी रावल ने राग सोहिनी की बंदिश मानो जी मोरी मानो नंद के लाल प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ तबला वादक उस्ताद निसार हुसैन खां ने राग मारवा पर संगत दी। सारेगामापा फेम कलाकार अमान मोहम्मद ने राग बिहाग व मालगुंजी में तराना पेश कर खूब सराहना पाई। उस्ताद अनवर हुसैन ने संतूर वादन से राग किरवानी सुनाया।

कृष्ण जन्म के बाद पं. हनुमान सहाय ने बधाई गान गोकुल छाई आज बधाई चालो नटनागरीये गाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
कृष्ण जन्म के बाद पं. हनुमान सहाय ने बधाई गान गोकुल छाई आज बधाई चालो नटनागरीये गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। तबला वादक उस्ताद जफर मोहम्मद के पुत्र जमान मोहम्मद ने तीनताल पर एकल वादन प्रस्तुत किया। डॉ. गरीमा कुमावत ने राग अभोगी में प्रभु स्मरण और श्याम गुणगान किया।

सारेगामापा फेम कलाकार अमान मोहम्मद ने राग बिहाग व मालगुंजी में तराना पेश कर खूब सराहना पाई।
वरिष्ठ कलाकार बनारसी लाल व आकांक्षा राव ने मीरा भजनों और ठुमरी अब तो आओ सांवरा से श्रोताओं का मन मोह लिया। इनके साथ तबले पर फारूख खां ने संगत की। इसके अलावा मधु भाट, बुंदू खां और बांसुरी वादक अनिल जांगिड़ ने भी अपनी प्रस्तुति दी। पं. हनुमान सहाय ने कार्यक्रम में आगे ठुमरी आजा सावन बित्यो जाय, न यूं घनश्याम और देखो देखो री श्याम नहीं माने गाकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में नवल रसिया ने भजन तेरो नाम को सहारो प्रस्तुत किया और राग भैरवी की बंदिश जा मत जा जोगी के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments