![]()
अलवर के महिला चिकित्सालय में प्राइवेट एम्बुलेंस चालक के साथ पार्किंग कर्मियों ने मारपीट कर दी। एम्बुलेंस चालक ने मरीज ले जाने से मना कर दिया ,फिर लाठी डंडों से मारपीट कर दि। मरीजों के साथ आये परिजनों ने पार्किंग स्टाफ पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया ह
असल में रविवार दोपहर एम्बुलेंस चालक कमलेश कुमार के पास पार्किंग से मोनू आया और कहा कि एक मरीज जानकार है उसको सिलीसेढ़ भगतपुरा छोड़ कर आना है। जिसपर कमलेश ने मना कर दिया । इसी बात नाराज हो कर कर ये मार पीट हुई कमलेश ने कहा की पहले हंसराज के थप्पड़ मारा फिर मुझसे से कहा गाडी बाहर कर जेसे ही गाडी बाहर करने लगा पीछे से पार्किंग कर्मी श्रीराम और और कैंटीन से मोनू लाठी डंडे लेकर आए मारपीट शुरू कर दी । इस हमले से पेर व जांघ पर चोट आई है। कल हालात ज्यादा खराब थी तो अस्पताल दिखा कर घर चला गया था।आज कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
वही पार्किग कर्मी मुखराम यादव ने कहा कि यह प्राइवेट एम्बुलेंस चालक अपनी मनमर्जी करते है और अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस खड़ी कर देते है , ओर महिलाओं से छेड़छाड़ करते है उसको लेके जब हमने रोका टोका तो अब यह लोग बिना वजह आरोप लगा रहे है ।
वही मरीजों के साथ आये परिजनों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया । गौरव कुमार व भोला राम ने बताया कि पार्किंग स्टाफ वाले अभद्रता से बात करते है , ओर कोई इनकी अवैध वसूली के खिलाफ बोले तो मारने पीटने की धमकी देते है ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments