![]()
अजमेर की कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ब्रह्मपुरी नाले के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग के शव को पहचान होने पर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाय
सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में ब्रह्मपुरी नाले के पास एक अधेड़ व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस को मौके पर बुलाया गया। अधेड़ को जेएलएन अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसके पास से एक डेयरी बरामद हुई थी। जिससे उसकी पहचान अजमेर निवासी बन्नालाल (50) पुत्र सुवालाल से हुई है। बॉडी को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों से संपर्क कर मामले में जांच शुरू कर दी है। मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
साल भर से परिवार से था अलग
मृतक के भतीजे रमेश नाथ ने बताया कि 1 साल से मृतक अलग रह रहा था। मजदूरी करके अजमेर में अपना गुजारा कर रहा था। मृतक मानसिक रूप से ठीक भी नहीं था। वह नशे का आदि भी था। उन्हें किसी तरह का शक नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments