☜ Click Here to Star Rating



सदर थाना पुलिस टीम को धमकियां देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

चूरू के खारिया गांव में एक परिवाद की जांच करने गई सदर थाना पुलिस टीम को धमकियां देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

.

सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल कमांडो संजय चौधरी के अनुसार पुलिस टीम जब जांच के लिए गांव पहुंची, तब शिशपाल सिंह (50) उन्हें देखकर भड़क गया। उसने परिवादी पूर्णसिंह और पुलिस टीम को धमकियां देना शुरू कर दिया।

शिशपाल ने परिवादी और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने उसे शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया और मारपीट करने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिशपाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading