![]()
डूंगरपुर के गवर्नमेंट एसबीपी कॉलेज में छात्रों की विभिन्न मागों को लेकर एसएफआई ने प्रिंसिपल का घेराव किया।
डूंगरपुर के गवर्नमेंट एसबीपी कॉलेज में छात्रों की विभिन्न मागों को लेकर एसएफआई ने प्रिंसिपल का घेराव किया। संगठन ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
एसएफआई के जिला अध्यक्ष जितेश वरहात ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन एनसीसी भर्ती अभी तक शुरू नहीं हुई है। पिछले साल भी एनसीसी भर्ती नहीं हुई थी। इस वर्ष पिछले साल के वंचित पदों को भी भरा जाना चाहिए।
कॉलेज के नए भवन निर्माण के लिए 126 करोड़ रुपए का बजट मिला है। नगर परिषद ने जर्जर भवनों को गिराकर मलबा हटा दिया है, लेकिन नए भवन का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। बारिश के मौसम में छात्रों के लिए पर्याप्त कक्ष नहीं हैं।
कई कमरे निजी संस्थानों की परीक्षाओं और चुनाव के कारण बंद रहते हैं। इससे लाखों रुपए का फर्नीचर खराब हो रहा है। शौचालय की स्थिति खराब है। पानी की सुविधा भी नहीं है।
आगामी अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए छात्रों को अभी तक खेल किट नहीं मिली है। एसएफआई ने इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments