☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में मकान मालिक ने अपने किराएदार की हत्या कर दी। बिजली बिल को लेकर मकान मालिक और किराएदार में विवाद हो गया। इतने में मकान मालिक ने किराएदार के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ 4 वार किए। बचाने आई किराएदार की पत्नी पर भी हमला कर दिया।

.

पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। मृतक की पत्नी को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार देर शाम सूरजपोल थाना इलाके की है। पुलिस के अनुसार आरोपी मकान मालिक अपने परिवार पर भी जानलेवा कर चुका है। जिसके कारण इसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं।

मृतक नरपत की पत्नी काली बाई ने बताया कि मकान मालिक बिजली बिल देने के बाद भी और पैसे मांग रहा था।

मृतक नरपत की पत्नी काली बाई ने बताया कि मकान मालिक बिजली बिल देने के बाद भी और पैसे मांग रहा था।

सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि नरपत सिंह (30) पुत्र अमरसिंह निवासी सायरा होटल में साफ-सफाई का काम करता था। 6 महीने से दिनेश बंसल के यहां किराए पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रह रहा था। दिनेश आए दिन बिजली-पानी जैसी बातों को लेकर नरपत समेत सभी किराएदारों से झगड़ता रहता था। आज शाम को बिजली बिल को लेकर विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि मकान मालिक ने नरपत सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सीने में चाकू लगने से नरपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बचाने आई पत्नी पर भी हमला

बीच-बचाव करने पहुंची नरपत की पत्नी कालीबाई पर भी दिनेश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। हमले में दोनों पति-पत्नी खून से लहूलुहान हो गए। पुलिस ने आरोपी ​मकान मालिक को डिटेन कर लिया है।

किराएदार नरपत सिंह चाकू लगने के बाद मौके पर ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

किराएदार नरपत सिंह चाकू लगने के बाद मौके पर ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

तीन दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

थानाधिकारी ने बताया कि मकान मालिक दिनेश बंसल अपने​ किराएदारों से अक्सर झगड़ता है। तीन दिन पहले नरपत से झगड़ा किया था। आज दिनेश ने नरपत के कमरे की बिजली काट दी।

जब नरपत सिंह ने बिजली बंद करने का कारण पूछा तो मकान मालिक भड़क गया और बहस करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश ने चाकू से नरपत पर हमला कर दिया। नरपत की मौके पर ही मौत हो गई।

तभी बीच-बचाव में आई नरपत की पत्नी काली बाई पर उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल।

आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल।

दोबारा बिजली बिल मांगने पर झगड़ा

मृतक की पत्नी काली बाई ने बताया कि मकान मालिक ने हमारे कमरे की लाइट का कनेक्शन काट दिया। हमने कारण पूछा तो वह बोला कि पहले बिल का पैसा दो।

हमने उन्हें बोला- बिल का पैसा तो दे दिया, फिर भी वह और पैसे मांग रहा था। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। मकान मालिक ने मेरे पति की चाकू से वार कर हत्या कर दी।

……………………..

ये खबर भी पढ़ें…

लोगों में हड़कंप:खिलौना पिस्टल लेकर कलेक्ट्री में घुसा, पकड़ा तो पता चला विमंदित है

शहर के बीचोबीच कलेक्ट्री में सोमवार को चौंकाने वाला वाक्या सामने आया। एक वृद्ध पिस्टल जैसी वस्तु लेकर कलेक्ट्री में घुस गया। उसने जैसे ही इसे लहराया तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ करने पर सामने आया कि बुजुर्ग की दिमागी हालत कमजोर है और वे जो पिस्टल लाए वह भी नकली है। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading