![]()
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के 33 जिलों में क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा। सबसे पहले जयपुर क्रिकेट स्टेडियम और उसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में स्टेडियम का निर्माण होगा। ग्राउंड कमेटी के सदस्य सुशील जैन ने दैनिक भास्कर के साथ खास
33 जिलों में बनेंगे क्रिकेट स्टेडियम
सुशील जैन ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एड हॉक कमेटी ने प्रदेश के 33 जिलों में क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों का पिछले कई सालों का इंतजार खत्म होगा। सिर्फ जयपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश की किसी भी जिला के पास खुद का ग्राउंड नहीं है। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में खुद के ग्राउंड होंगे। इससे क्रिकेट गतिविधियों के संचालन और डेवलपमेंट में और ज्यादा मदद मिल पाएगी।
शनिवार को ग्राउंड कमेटी की पहली बैठक
उन्होंने कहा- सबसे पहले जयपुर में क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण कार्य पूरा कर वहां क्रिकेट गतिविधियों का संचालन शुरू किया जाएगा। शनिवार को हमारी ग्राउंड कमेटी की पहली बैठक होगी। जिसमें जिलों के मो और ग्राउंड को लेकर अब तक हुए डेवलपमेंट पर चिंतन और मंथन किया जाएगा। उस आधार पर ही प्रदेश के अन्य जिलों में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को लेकर फैसला किया जाएगा।
भामाशाह करेंगे सहयोग
जैन ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में हम भामाशाहों के सहयोग से स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही हम सरकार के सहयोग से जिलों में जमीन आवंटन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। ताकि जल्द से जल्द सभी जिलों में ग्राउंड का निर्माण किया जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments